छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एपस्टीन फाइल को लेकर सियासत गरमा गई है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया और मामले में जवाबदेही की मांग की।
इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने किया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने जैसे गंभीर आरोपों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और बस्तर जिला महिला कांग्रेस (शहर) की अध्यक्ष लता निषाद भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना और प्रदेश सचिव सायमा अशरफ भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष ललिता राव, जिला महामंत्री सुषमा सुता और ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत कौर ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुईं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।



