केले का छिलका भी सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

अक्सर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि केले का छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आहार में पौष्टिक और मौसमी फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है। मौसमी फल शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। केला ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है और इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है।

केले में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

केले के छिलके में भी छिपे हैं कई पोषक तत्व

डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट बताते हैं कि केले की तरह उसके छिलके में भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ल्यूटिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हैं।

अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो केले का छिलका पाचन तंत्र, त्वचा, दिल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

केले के छिलके में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह आंतों के कार्य को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

शोध बताते हैं कि इसमें मौजूद फाइबर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके अलावा केले का छिलका रेजिस्टेंट स्टार्च का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

दिल और आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी

केले के छिलके में पॉलीफेनॉल, कैरोटेनॉयड्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में बनने वाले फ्री-रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं और सूजन को भी नियंत्रित करते हैं।

सूजन कम होने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा घट सकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य में भी मददगार

केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन हार्मोन बनाने में मदद करता है। यह हार्मोन मूड को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

इसके साथ ही केले के छिलके में मौजूद विटामिन बी6 नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।

ऐसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल

आहार विशेषज्ञों के अनुसार, केले के छिलके को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • इसे स्मूदी में ब्लेंड करके उपयोग किया जा सकता है।
  • आइसक्रीम या डेजर्ट में टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पके हुए केले के नरम छिलकों को उबालकर भी खाया जा सकता है।

इसके अलावा केले के छिलके को त्वचा और बालों पर लगाने से भी फायदे मिल सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment