दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और इससे पहले मेकर्स फैंस के लिए एक खास सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने की तारीख और समय आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार 7 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि ट्रेलर सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर दर्शकों के सामने आएगा।
ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा, इसलिए ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा।
‘टॉक्सिक’ से नहीं होगी टक्कर
पहले खबर थी कि बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिलने की संभावना है।
पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आए थे।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में लगभग 838.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई करीब 1305.35 करोड़ रुपये रही। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि इसका सीक्वल दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।



