ओडिशा से रायपुर तक गांजा सप्लाई का खुलासा, ANTF की कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

महासमुंद |एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोमाखान क्षेत्र से ओडिशा के चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार, 2 लाख 3 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को अवैध गांजा परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए थाना कोमाखान क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके संयुक्त कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, वाहन, मोबाइल और नगदी बरामद की गई।

इस मामले में रायपुर के आजाद चौक क्षेत्र स्थित शिवनगर, शीतला मंदिर के पास रहने वाले बंशी साहू को गांजा का मुख्य खरीदार बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी)(ii)(C) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा मामले में एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। तस्करी से जुड़े सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों मेंप्रशांत नंदा, निवासी रंगाली, जिला बलांगीर (ओडिशा) संजय नाग, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा) दीपक महानंद, निवासी जिला बलांगीर (ओडिशा) शंकर हरपाल, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा) बंशी साहू, निवासी शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक, रायपुर शामिल हैं।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस या ANTF को गोपनीय रूप से दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
1 Comment