अमेरिका के राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथट्रेड डील फाइनल होने का ऐलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनकीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, द्विपक्षीय रिश्तों औररूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वालेटैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती देगा और अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों के लिए बेहतर अवसर पैदा करेगा।
टैरिफ में कटौती कोभारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है।
जानकारों का मानना है कि यह ट्रेड डील भारत-अमेरिका संबंधों मेंनए अध्याय की शुरुआत है और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और तेज़ हो सकता है !
डोनाल्ड ट्रम्प और पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर पोस्ट










