सोने की हवस पर तीखा सवाल उठाती मायासभा, तुम्बाड़ के निर्देशक की फिल्म में खौफनाक अवतार में दिखे जावेद जाफरी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

‘तुम्बाड़’ जैसी दमदार और रहस्यमयी फिल्म देने वाले निर्देशक राही अनिल बर्वे एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है, जो लालच, सत्ता और सोने के पीछे भागती दुनिया पर गहरे सवाल खड़े करता नजर आता है।

इस फिल्म में अब तक कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले जावेद जाफरी बिल्कुल नए और डरावने अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 खौफनाक अवतार में जावेद जाफरी

‘मायासभा’ के ट्रेलर में जावेद जाफरी का किरदार दर्शकों को चौंका देता है। इस बार वह हास्य नहीं, बल्कि एक नेगेटिव और रहस्यमयी किरदार निभा रहे हैं। उनकी आंखों की भाषा और संवाद अदायगी फिल्म के हॉरर-थ्रिलर टोन को और गहराई देती है।

ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर ‘तुम्बाड़’ की याद दिलाते हैं।

 कब रिलीज होगी ‘मायासभा’?

मेकर्स ने ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जावेद जाफरी स्टारर ‘मायासभा’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जावेद जाफरी के साथ वीना जामकर, दीपक दामले और मोहम्मद समद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 मजबूत क्रिएटिव टीम

‘मायासभा’ का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। फिल्म को गिरीश पटेल और अंकुर जे सिंह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि शामराव भगवान यादव, चंदा यादव, केवल हांडा और मनीष हांडा को-प्रोड्यूसर हैं। वहीं फिल्म के क्रिएटिव कंसल्टेंट आशीष निंगुरकर हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment