दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा साई पल्लवी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कारण है नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’, जिसमें साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। उनकी प्राकृतिक सुंदरता, सरलता और दमदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई है।

पर्सनल और एजुकेशनल बैकग्राउंड:
साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को कोटागिरी, तमिलनाडु में हुआ था। वे एक बडगा परिवार से हैं। उनके पिता का नाम सेंथमरई कन्नन और माता का नाम राधा कन्नन है। उनकी छोटी बहन पूजा कन्नन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।
साई ने कोयंबटूर के एविला कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री ली। हालांकि उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस नहीं की और अभिनय की दुनिया को चुना।

सादा जीवन, उच्च विचार:
साई पल्लवी अपनी निजी जिंदगी को बहुत गोपनीय रखती हैं। वे सोशल मीडिया पर प्रकृति, आध्यात्म, और पारिवारिक क्षणों से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अपनी बहन की शादी में उनके भावुक डांस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

साई पल्लवी का फिल्मी करियर:
डेब्यू: 2015 में मलयालम फिल्म “प्रेमम” से किया।
प्रमुख फिल्में: फिदा, काली, अमरन, थंडेल
अवार्ड्स: दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्राप्त कर चुकी हैं।
उनकी हालिया फिल्म “अमरन” ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
2025 में रिलीज हुई फिल्म “थंडेल” में वे नागा चैतन्य के साथ नजर आईं।

रामायण में सीता का किरदार:
रामायण ट्रायोलॉजी में साई पल्लवी को माता सीता के रोल के लिए कास्ट किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
- निर्देशक: नितेश तिवारी
- पहला पार्ट रिलीज: 2027
- दूसरा पार्ट रिलीज: 2028 (संभावित)
कमाई और नेटवर्थ:
- साई पल्लवी की कुल संपत्ति लगभग ₹29 करोड़ है।
- वे फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं।







