बॉक्स ऑफिस पर ‘मिराय’ का तूफान जारी, देखें तेजा सज्जा की फिल्म की कमाई का ताज़ा हाल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

फिल्म ‘मिराय’ की रिलीज़ को 5 दिन पूरे हो चुके हैं और यह साउथ सिनेमा का जादू दर्शकों पर खूब चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को यानी रिलीज़ के पांचवे दिन ‘मिराय’ ने कितना कलेक्शन किया है।

‘मिराय’ का कलेक्शन रिपोर्ट

साउथ एक्टर तेजा सज्जा और श्रिया सरन की फिल्म ‘मिराय’ 12 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 13 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया।


तीसरे दिन रविवार को ‘मिराय’ का कलेक्शन 16.6 करोड़ रुपये तक पहुंचा। सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और इसने 6.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, मंगलवार को पांचवे दिन फिल्म ने 3.18 करोड़ रुपये कमाए।

अब तक ‘मिराय’ का कुल कलेक्शन 54.18 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या खास है ‘मिराय’ में

कार्तिक गट्टामनेनी द्वारा डायरेक्ट की गई ‘मिराय’ लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म के शानदार VFX और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। कहानी एक योद्धा और उसकी चमत्कारी छड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस योद्धा को अपनी ताकत पहचानने के लिए परीक्षा देनी पड़ती है और उसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करनी होती है।

‘मिराय’ की स्टार कास्ट

इस फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment