टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ट्रेलर पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन, किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर तो किसी ने ‘एनिमल’ की कॉपी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लगभग 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन, खूनखराबा और इमोशन का तड़का लगाया गया है। दर्शक इस ट्रेलर को देखकर जहां उत्साहित हैं, वहीं इसे लेकर तुलना भी शुरू हो गई है।

 टाइगर श्रॉफ की दमदार परफॉर्मेंस

फैंस का कहना है कि बागी 4 में टाइगर ने अब तक की अपनी सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी है। एक यूजर ने लिखा, “अगर टाइगर को बेहतरीन स्क्रिप्ट मिले तो वह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकते हैं।” वहीं कई लोगों ने ट्रेलर को मास एंटरटेनर बताया है।

रॉनी की कहानी जानने को बेताब दर्शक

ट्रेलर में टाइगर का किरदार ‘रॉनी’ एक बार फिर खतरनाक अंदाज में दिख रहा है। एक फैन ने लिखा कि, “मैं 5 सितंबर का इंतजार कर रहा हूं जब रॉनी की इमोशनल और एक्शन से भरी कहानी सामने आएगी।” कई दर्शकों ने श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की।

 ‘एनिमल’ की याद दिलाता ट्रेलर

कुछ यूजर्स का मानना है कि बागी 4 का ट्रेलर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल से काफी मिलता-जुलता है। एक ने लिखा, “लगता है एनिमल का पहला ड्राफ्ट उठाकर बागी 4 बना दी गई है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे ओवरएक्टिंग और क्रिंज करार दिया।

 रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

ए. हर्षा के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment