स्कॉटलैंड में दिखेगा अजय देवगन का नया जलवा, रिलीज हुआ ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में अजय देवगन एक दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी की पृष्ठभूमि स्कॉटलैंड और पंजाब में बसाई गई है।

ट्रेलर की झलक: रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का तड़का

करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर मिलकर एक जोड़े की शादी कराने में जुटे हैं, लेकिन बीच में आती हैं कई मजेदार और भावनात्मक रुकावटें। ट्रेलर में अजय का चतुर और संवेदनशील सरदार अवतार देखने को मिलता है। मृणाल ठाकुर के साथ उनकी केमिस्ट्री ताजगी से भरी है, वहीं संजय मिश्रा और रवि किशन अपने हास्यपूर्ण अंदाज़ से रंग जमाते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पहले आई थी झलक

23 जून को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उनका शक्तिशाली लुक और हथियार से निकलती बिजली दर्शकों को खूब पसंद आई। उसी दिन फिल्म का पोस्टर भी सामने आया जिसमें अजय का निडर रूप देखने को मिला।

फिल्म की टीम और शूटिंग डिटेल्स

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विजय कुमार अरोड़ा। निर्माता हैं अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा। फिल्म की शूटिंग एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) और लंदन (यूके) में की गई, जबकि कुछ दृश्य पंजाब में भी फिल्माए गए। कुबरा सैत ने अप्रैल 2025 में फिल्म की डबिंग पूरी की है।

रिलीज डेट और क्या है खास

यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो ‘सन ऑफ सरदार’ का आधिकारिक सीक्वल है। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके जरिए अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment