अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए नई तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि अब यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह फैसला मोहित सूरी की हालिया रिलीज ‘सैयारा’ की सफलता को देखते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि ‘सैयारा’, जिसमें अहान पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है, को दर्शकों से शानदार शुरुआती रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह मानी जा रही है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के निर्माताओं ने भीड़भाड़ से बचने और बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालने का फैसला किया है।
हालांकि, मेकर्स की ओर से इसके पीछे की असल वजह साफ़ नहीं बताई गई है, लेकिन दर्शकों के बीच इस फैसले को लेकर जिज्ञासा और चर्चाएं जारी हैं।







