सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म फाइनल! मलयालम डायरेक्टर के साथ करेंगे पीरियड थ्रिलर

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मुंबई।‘बैटल ऑफ गलवां’ के बाद अब सलमान खान अपने करियर की एक नई दिशा में कदम रखने जा रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान ने एक पीरियड थ्रिलर फिल्म के लिए मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक महेश नारायणन से हाथ मिलाया है। यह फिल्म 1970 से 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसमें सलमान एक अलग अवतार में नजर आएंगे।

महेश नारायणन के निर्देशन में करेंगे धमाकेदार वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और महेश नारायणन के बीच हाल ही में कई बार मुलाकातें हुई हैं। स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट से संतुष्ट होकर सलमान ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। फिल्म एक पीरियड थ्रिलर होगी, जिसमें सलमान का किरदार काफी दमदार और चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।

कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर कर रहे मेहनत
‘बैटल ऑफ गलवां’ में आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे सलमान खान ने न सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग ली, बल्कि अपने घर के जिम में भी बदलाव करवाया। अब एक बार फिर वह एक नई शैली की फिल्म में हाथ आजमाने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सलमान इस बार अपने अभिनय कौशल और स्टाइल दोनों में बड़ा बदलाव दिखाने वाले हैं।

‘बैटल ऑफ गलवां’ से पहले ही चर्चा में
‘बैटल ऑफ गलवां’ फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुई वास्तविक मुठभेड़ पर आधारित है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment