‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ समेत ये हॉरर फिल्में असली घटनाओं से प्रेरित, देखें डरावनी मूवीज की पूरी लिस्ट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

हॉरर फिल्मों की दुनिया में कुछ ऐसी मूवीज़ भी बनी हैं, जिनकी कहानियां सिर्फ कल्पना नहीं बल्कि असल जिंदगी की घटनाओं से जुड़ी हुई हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का आखिरी भाग ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म भी एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। आइए जानते हैं उन हॉरर फिल्मों के नाम, जिनकी कहानियां हकीकत में घटीं घटनाओं पर आधारित हैं।

1. एनाबेल (Annabelle)

2014 में रिलीज हुई ‘एनाबेल’ फिल्म का निर्देशन जॉन आर. लियोनेटी ने किया था। यह फिल्म वॉरेन कपल की वास्तविक जांच पर आधारित है। इसमें एक शापित गुड़िया “एनाबेल” की दहशत दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की रूह कंपा दी थी।

2. द एक्सॉर्सिस्ट (The Exorcist)

1973 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विलियम फ्रेडकिन ने किया। फिल्म की कहानी 1949 में घटित उस घटना पर आधारित है, जिसमें 14 साल के एक लड़के पर भूत-प्रेत का साया बताया गया था। यह फिल्म आज भी सबसे डरावनी हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है।

3. द कॉन्ज्यूरिंग (The Conjuring)

2013 में रिलीज हुई पहली ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ और इसके बाद के सभी भाग सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। फिल्म में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन द्वारा किए गए वास्तविक केस दिखाए गए हैं। पेरोन परिवार के घर में घटती घटनाओं को बेहद खौफनाक अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

4. द नन (The Nun)

2018 में रिलीज हुई ‘द नन’ का निर्देशन कोरिन हार्डी ने किया था। फिल्म में चर्च के अंदर रहने वाली एक दानवीय नन की कहानी दिखाई गई, जिसने दर्शकों को खूब डराया।

5. द स्केलेटन की (The Skeleton Key)

इयान सॉफ्टली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। कहानी एक नर्स की है, जिसे एक रहस्यमयी हवेली में काले जादू और अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है। फिल्म का कथानक एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment