सेंसर बोर्ड से क्लियर हुआ धुरंधर 2 का टीजर, सामने आया रनटाइम और A सर्टिफिकेट का राज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब फिल्म के टीजर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

डायरेक्टर आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीजर का आधिकारिक टाइटल ‘धुरंधर 2 – द रिवेंज’ रखा गया है।

टीजर की कुल लंबाई 1 मिनट 48 सेकंड बताई जा रही है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, यानी यह टीजर सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए ही मान्य होगा।

थिएटर में ही दिखेगा टीजर

‘धुरंधर 2’ का टीजर फिलहाल ऑनलाइन रिलीज नहीं किया जाएगा। इसे सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ अटैच कर दिखाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि इससे थिएटर में आने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज तैयार किया जा सकेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर ने पहली फिल्म के एंड-क्रेडिट सीन में कुछ बदलाव कर उसे टीजर का रूप दिया है, जिससे कहानी की झलक और भी ज्यादा प्रभावशाली बन सके।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

हालांकि, रिलीज के दिन रणवीर सिंह की इस फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि उसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment