मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। बाहर किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन सेहत को नजरअंदाज न करें। माता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
- मेष राशि (Aries Horoscope Today)
- वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
- मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
- कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
- सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
- कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
- तुला राशि (Libra Horoscope Today)
- वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
- धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
- मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
- कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
- मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं को हल्के में न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज मौज-मस्ती और सकारात्मकता का दिन है। काम को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में कोई छुपी बात सामने आ सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बड़ी डील अटक सकती है। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पड़ोसियों से विवाद से बचें और सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
घर और काम दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें। किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मकता बढ़ेगी। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। मनोरंजन से जुड़ा कोई कार्यक्रम हो सकता है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। बॉस की दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक सामान या कपड़ों की खरीदारी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। आसपास के लोगों से सतर्क रहें। अटकी डील फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
दिन सुखद रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में बेवजह की चर्चा से दूर रहें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन समय पर कार्य पूरे करेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अहम फैसले लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। सेहत संबंधी परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
व्यवसाय के लिहाज से दिन लाभकारी है। योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। अनावश्यक खर्च से बचें। कीमती सामान की सुरक्षा करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी है। नई योजनाएं कुछ चुनौती ला सकती हैं।



