25 जुलाई राशिफल: मिथुन, सिंह और मीन समेत कई राशियों के लिए सावधानी भरा दिन, जानें आज का राशिचक्र फल

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

आज का राशिफल 25 जुलाई 2025:

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 25 जुलाई 2025, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति बनी हुई है। शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं, गुरु मिथुन में, जबकि चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इस कारण कई राशियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा और सतर्कता से भरा रह सकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि का आज का राशिफल:

मेष राशि:

घरेलू जीवन में कुछ अवरोध रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।

वृषभ राशि:

कर्मफल के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां धीमी रह सकती हैं। गले, नाक और कान की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि:

आर्थिक जोखिम से बचें। गले या मुंह से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में दूरी बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली मां को प्रणाम करें।

कर्क राशि:

थकान और मानसिक तनाव रह सकता है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा। व्यापार भी स्थिर रहेगा। लाल वस्तु पास में रखें।

सिंह राशि:

अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। भागीदारी में विवाद संभव है। सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि:

आमदनी में अस्थिरता रहेगी। यात्राएं लाभदायक नहीं होंगी। नकारात्मक खबरें मिल सकती हैं। व्यापार सामान्य रहेगा।

तुला राशि:

कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। पिता और अपने स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना उचित रहेगा।

वृश्चिक राशि:

मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। यात्रा से परहेज करें। धार्मिक मामलों में अति न करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। चोट या परेशानी संभव है। व्यापार में स्थिति अच्छी है लेकिन सावधानी जरूरी है।

मकर राशि:

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जीवनसाथी की तबीयत भी चिंता का कारण बन सकती है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि:

विरोधियों पर विजय मिलेगी। कार्यों में अड़चन के बावजूद सफलता मिलेगी। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि:

बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। कोई बड़ा निर्णय अभी टालें। शिव जी को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment