राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता पर खुलासा – ब्रिटिश दस्तावेजों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

राहुल गांधी की नागरिकता पर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटेन सरकार ने उनके पासपोर्ट और नागरिकता से संबंधित अहम दस्तावेज भारत के गृह मंत्रालय को सौंप दिए हैं। यह जानकारी भाजपा की ओर से याचिका दायर करने वाले एस. विग्नेश शिशिर ने सार्वजनिक की है।

अब ये दस्तावेज इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे उस केस में निर्णायक साबित हो सकते हैं, जिसमें सवाल उठाया गया है कि क्या राहुल गांधी ने एक विदेशी नागरिक के रूप में भारत में चुनाव लड़ा था?

अगर कोर्ट में यह साबित हो जाता है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता थी या है, तो यह मामला केवल चुनावी अयोग्यता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह एक बड़ा राजनीतिक भूचाल ला सकता है। इससे न केवल कांग्रेस की साख को झटका लगेगा, बल्कि पूरी राजनीति में नैतिकता और पारदर्शिता को लेकर नई बहस भी शुरू हो सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment