आज का राशिफल 28 सितंबर 2025: बारह राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्साह और सफलता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके आइडिया सराहे जाएंगे और लोग आप पर भरोसा करेंगे। बिजनेस की कोई डील अंतिम समय में रुक सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य को पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। करियर की राह में आई रुकावटें दूर होंगी।

वृष राशि:

आज आपको बिजनेस प्लान पर फोकस करना होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे प्यार से सुलझाएं। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। खर्च और आय में संतुलन बनाए रखें। आपको मनपसंद भोजन और कोई खास तोहफा मिल सकता है।

मिथुन राशि:

निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी। जरूरी कार्यों की लिस्ट बनाकर काम करें। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। मां आपको जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। कर्ज चुकाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि:

आज कुछ उलझनें रह सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। निवेश में जोखिम बढ़ेगा, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। अनजान लोगों से दूरी रखें। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि:

आज बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। बचत की नई योजना में निवेश करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह झगड़ों से बचें। कार्यस्थल पर झूठे आरोप लग सकते हैं, ऐसे में अपनी बात मजबूती से रखें।

कन्या राशि:

आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नया घर या संपत्ति खरीदने की संभावना है। दोस्तों के साथ पार्टी में विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि:

आय में बढ़ोतरी से प्रसन्नता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में नया अवसर मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत करने की इच्छा जागेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैसों के फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन बाहरी व्यक्ति से चर्चा न करें। संतान को पुरस्कार मिल सकता है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

धनु राशि:

दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा। संतान को नौकरी का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। पिता से सलाह लें।

मकर राशि:

बोली और व्यवहार पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरी में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल होगी। बाहर यात्रा के योग हैं। संतान के जिद्दी व्यवहार से परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि:

दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ बड़े काम की योजना बनाएंगे। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें, वरना विवाद हो सकता है।

मीन राशि:

आज का दिन सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा और भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment