मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है। बातचीत में संयम बरतें, वरना विवाद बढ़ सकता है। माताजी कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अफवाहों से दूरी बनाकर रखें।
वृषभ (Taurus)
दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। परिजनों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मसले बाहरी लोगों से साझा न करें।
मिथुन (Gemini)
दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी संग खुशनुमा पल बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा। पुरानी गलती से सीखें। विवाद से बचें। उधार वाहन चलाने से परहेज करें। भाई-बहनों संग किसी काम पर चर्चा हो सकती है।
कर्क (Cancer)
करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी से बचें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा।
सिंह (Leo)
दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। रुके हुए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करें लेकिन धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। पार्टनरशिप के काम में लिखित अनुबंध जरूर करें।
कन्या (Virgo)
आय और खर्च में संतुलन बनाने की जरूरत है। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी बदलने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय दें। नया प्रयास सफल रहेगा।
तुला (Libra)
दिन सामान्य रहेगा। आलस छोड़कर कार्यों पर ध्यान दें। जरूरतों के अनुसार ही खर्च करें। जीवनसाथी कामकाज के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। कला और कौशल में निखार आएगा। विरोधियों से जानकारी साझा न करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का राशिफल उपलब्ध नहीं है। कृपया बाद में देखें।
धनु (Sagittarius)
सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक समस्या दूर होगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। घर की मरम्मत पर विचार कर सकते हैं। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा।
मकर (Capricorn)
अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास सफल होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ (Aquarius)
दिन मिश्रित रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। गुस्से से बचें, वरना परिजन नाराज होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें। निर्णय सोच-समझकर लें। उलझनों को दूर करने का प्रयास करें।
मीन (Pisces)
दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। लंबित धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।







