राशिफल 1 दिसंबर: किसका चमकेगा सितारा, किसे मिलेगी चेतावनी?

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि – भाग्य का दरवाज़ा खुल सकता है

आज मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन धन लाभ के साथ खुशी भी मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत के योग हैं। परिवार में मेहमानों की चहल-पहल बढ़ेगी और विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरी में थोड़ा सतर्क रहना आवश्यक है।

वृष राशि – सम्मान मिलने का दिन

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज खास दिन साबित हो सकता है। किसी छोटी यात्रा का योग है। किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कला और कौशल में निखार आएगा और भाग्य पूरा सहयोग देगा।

मिथुन राशि – खर्च और कमाई में संतुलन ज़रूरी

कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं, लेकिन घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। काम में किसी असमंजस की स्थिति बने तो धैर्य रखें। पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा।

कर्क राशि – मेहनत का फल मिलेगा

किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गलत तरीके से धन कमाने की कोशिश न करें। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। कोई पुराना लेनदेन निपट सकता है।

सिंह राशि – तनाव और चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं

घर-परिवार में हल्की उथल-पुथल हो सकती है। किसी भी काम को बिना सोचे समझे टालें नहीं। धन संबंधी फैसलों में सावधानी रखें, क्योंकि किसी से उधार दिया पैसा वापस न मिलने की संभावना है। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।

कन्या राशि – जोखिम से बचें

किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालना नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय से रुका सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी रहेगी। राजनीति में पहचान बढ़ने की संभावना है।

तुला राशि – योजनाएँ सफलता दिलाएँगी

अचल संपत्ति व रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी योजनाओं में लाभ मिलेगा। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि – विरोधियों से सावधान रहें

कुछ लोग आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर तनाव हो सकता है। आंखों की समस्या उभर सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें और किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि – नई नौकरी के संकेत

आपकी विनम्र वाणी मान-सम्मान दिलाएगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है। किसी के मामले में दखल देना समस्या पैदा कर सकता है। घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए लोन अप्लाई करने का सही समय है।

मकर राशि – बिजनेस में बढ़त

व्यापारियों को आज बड़ा लाभ और नई पहचान मिल सकती है। कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है। समय और धन का सही उपयोग जरूरी है। दोस्तों के रूप में छिपे शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि – कार्यकुशलता बढ़ेगी

ऑनलाइन काम करने वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नए संपर्क लाभ देंगे। बिजनेस में अटकी हुई डील फाइनल होगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बच्चों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

मीन राशि – खुशखबरी से दिन बनेगा खास

दिन खुशनुमा रहेगा और कई शुभ सूचनाएँ मिलेंगी। पिता से किसी बात पर मनमुटाव संभव है। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखें। कोई गलती उजागर हो सकती है, जिसके लिए परिवार से माफी मांगनी पड़ सकती है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment