मेष राशि: आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं और पुरानी मेहनत का फल भी दिखाई देगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार की पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
वृष राशि: आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और पुरानी दूरियां कम होंगी। दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें।
मिथुन राशि: आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। काम में छोटी सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए ध्यान लगाकर काम करें। दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, हालांकि कोई करीबी परेशान कर सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
कर्क राशि: आज का दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बात चिंता दे सकती है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मां के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। इसे बातचीत और प्यार से सुलझाने की कोशिश करें।
सिंह राशि: आज आप अधूरे काम पूरे करने में जुटे रहेंगे और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। कारोबार में किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी हो सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। हालांकि बड़े जोखिम वाले निवेश से बचें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है।
कन्या राशि: आज आपका आत्मविश्वास और हिम्मत मजबूत रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी। कारोबार में बदलाव या विस्तार की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और परीक्षा के परिणाम उम्मीद के मुताबिक आ सकते हैं। मौसम के बदलाव से सेहत प्रभावित हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
तुला राशि: आज का दिन सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा रह सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उनके अनुभव से फैसले लेने में मदद मिलेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें। पुराना उधार वापस मिलने के योग हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि: आज कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। परिवार में कोई अच्छी खबर माहौल को खुशनुमा कर सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
धनु राशि: आज कुछ उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें। नया घर खरीद रहे हैं तो कागजात और कानूनी प्रक्रिया अच्छी तरह जांच लें। शेयर बाजार में लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम समझकर ही निवेश करें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
मकर राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम में तकनीकी परेशानी या छोटी अड़चन से रफ्तार धीमी हो सकती है। किसी भी काम को जल्दबाजी में पूरा करने से बचें। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी से किया वादा पूरा करना जरूरी होगा, इससे रिश्ते में भरोसा मजबूत रहेगा।
कुंभ राशि: आज लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में सुधार होने से मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से खुलकर बात करने से मन का बोझ कम होगा। संतान के करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन की योजना बन सकती है, जिससे खर्च भी बढ़ सकता है।







