रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति आदेश जारी हुआ है।

शासन के इस फैसले के बाद रमेश कुमार शर्मा अब सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सहकारी समितियों के संचालन, निगरानी और सहकारिता से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास होगी।







