मध्यप्रदेश शासन द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के प्रशासनिक स्थानांतरण

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) तथा राज्य वन सेवा (SFS) के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगे।

जारी आदेश में बताया गया है कि भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर उनके वर्तमान पद से हटाकर नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है।

देखे पहला आदेश

https://drive.google.com/file/d/1sgkxXrLwAZAKuRwxIh55zlo8VjUq4Qr4/view?usp=drivesdk

वहीं, अलग आदेश के माध्यम से प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत राज्य वन सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को भी प्रशासकीय कारणों से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने दर्शाई गई नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

देखे दूसरा आदेश

https://drive.google.com/file/d/1tqsdqmOHF1hvtXNZWeiWeZcEzXZnY9Le/view?usp=drivesdk

सूत्रों के अनुसार, विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। तबादलों को लेकर वन विभाग में हलचल देखी जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment