महासमुंद। तुमगांव में महतारी की प्रतिमा को लेकर उठे विवाद के बीच किसान संगठनों और सामाजिक समुदायों की आवाज़ और तीखी होती जा रही है। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे ने इस मुद्दे को बेहद भावनात्मक बताते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ कौशल्या माता की पवित्र भूमि है। हमारी छत्तीसगढ़ महतारी भी कौशल्या माता का ही स्वरूप हैं और रामचंद्र के वंश से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं। प्रशासन द्वारा महतारी के सम्मान को ठेस पहुँचाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे छत्तीसगढ़ महतारी के ‘सुप्रितनामा’ की जिम्मेदारी स्वयं उठाएंगे, ताकि पूरे प्रदेश में इस मामले को सम्मान और अस्मिता के बड़े मुद्दे के रूप में सामने लाया जा सके।
इसी बीच, छत्तीसगढ़िया सर्व समाज संगठन ने परखौती महतारी अस्मिता कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और संयोजकों की नई जिम्मेदारियों का बड़ा ऐलान किया।
संगठन का मुख्य उद्देश्य—छत्तीसगढ़ी अस्मिता को मजबूती, सामाजिक एकता, और समाजों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना बताया गया है।

संयोजक मंडल की आधिकारिक घोषणा
नए संयोजक मंडल में निम्न नाम शामिल किए गए हैं—
सर्व श्याम बैस, विष्णुबली, श्री गिरधर साहू, श्री इन्दर मनु, अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, राकेश ठाकुर, लक्ष्मी कुमार गवई, नेमदास जंघेल, राघवेन्द्र सिंह, मोरध्वज चंद्राकर, योगेन्द्र बेलचंदन, गिरधर मधरिया।
इन सभी सदस्यों को छत्तीसगढ़िया सर्व समाज संगठन की ओर से समाज की एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों व अस्मिता से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सर्व समाज प्रमुखों की नई नियुक्तियाँ
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के शीर्ष प्रतिनिधियों की भी औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें ये नाम शामिल हैं—
- ललित बघेल – राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा
- खोडस राम कश्यप – प्रदेशाध्यक्ष, मनवा मूर्ति क्षत्रिय समाज
- सत्य प्रकाश साहू – प्रदेश उपाध्यक्ष, साहू समाज
- लक्ष्मण भारती – प्रदेशाध्यक्ष, Ajax
- सत्येंद्र देवांगन – प्रदेशाध्यक्ष, Afax
- अजय हंसा – प्रदेशाध्यक्ष, पाल गड़रिया समाज
- बी.एस. रावटे – प्रदेशाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज
- विनादे नागवंशी – महासचिव, गोंडवाना समाज
- शारदा प्रसाद सोनकर – अध्यक्ष, सोनकर समाज
- पुनीत सेन – अध्यक्ष, सेन (नाई) समाज
- नंदकुमार चक्रधारी – अध्यक्ष, कुम्हार समाज
- बी.आर. कौशिक – प्रदेशाध्यक्ष, चेतना मंच
- अनुराग अग्रवाल – प्रदेशाध्यक्ष, अग्रवाल दाऊ समाज
- डॉ. नीरेन्द्र साहू – प्रदेशाध्यक्ष, साहू समाज
- गिरधर महरिया – प्रदेश प्रमुख, सरदार पटेल संस्थान
- सिद्धेश्वर पाटनवार – अध्यक्ष, पाटनवार समाज
इन सभी प्रमुखों ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा देने का संकल्प लिया।


