दूसरे चरण के प्रचार पर लगी रोक, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार अब थम चुका है। 11 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। सभी राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कुल 45,339 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 4,109 बूथों को संवेदनशील और 4,003 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और मतदान शाम चार बजे तक कराया जाएगा।

इन क्षेत्रों में चार बजे तक वोटिंग:
कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, और चकाई में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक वोटिंग चलेगी। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

जानिए दूसरे चरण के मतदाताओं की संख्या:
दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं, और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं, और 404,000 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा 63,373 सर्विस वोटर, 943 थर्ड जेंडर वोटर, 43 एनआरआई, और 18 से 19 वर्ष के 7,69,356 युवा मतदाता भी शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और निष्पक्षता हर हाल में बनी रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment