CJI जूता कांड: छत्तीसगढ़ HC वकील का बयान आया सामने, पूर्व CM बघेल ने तत्काल कार्रवाई की मांग

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस विवाद के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सरकारी वकील सतीश गुप्ता की सोशल मीडिया टिप्पणी वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने घटना का समर्थन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सतीश गुप्ता की मानसिकता देखें, जो न केवल घटना से खुश नजर आ रहे हैं बल्कि अपराधी की तुलना CJI की पढ़ाई और प्रतिष्ठा से कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कहा कि गुप्ता को सरकारी वकील के पद से तुरंत निष्कासित किया जाना चाहिए।

सतीश गुप्ता ने किया पलटवार:

वहीं सतीश गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया गया। “मैंने कभी भी इस घटना का समर्थन नहीं किया, बल्कि न्यायिक गरिमा और विधिक प्रक्रियाओं पर चर्चा की थी। इसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित किया गया है,” उन्होंने कहा।

इस बयान के बाद राजनीतिक और कानूनी जगत में चर्चा तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और न्यायिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर समाज में व्यापक संवेदनशीलता बनी हुई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment