रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 14 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील (1994 बैच) के कार्यभार संभालते ही जारी हुआ। विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है।
वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारी
थोक में जारी हुई तबादला सूची में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर की जिम्मेदारी दी गई है।
- रेणु जी. पिल्लई (1991 बैच) को माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष बनाया गया है।
- सुब्रत साहू (1992 बैच) को प्रशासन अकादमी में पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सचिव स्तर पर बदलाव
- डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग का दायित्व सौंपा गया है। यह उनके पास अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
- मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- डॉ. रवि मित्तल (2016 बैच) को डायरेक्टर विमानन नियुक्त किया गया है।
- डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी (2016 बैच) को स्कूल शिक्षा संयुक्त सचिव के साथ-साथ डायरेक्टर फूड का प्रभार भी सौंपा गया है।
- कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का एमडी और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कलेक्टर और जिला स्तर पर फेरबदल
- सर्वेश्वर भुरे, जो राजनांदगांव कलेक्टर थे, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं।
- उनके स्थान पर जितेंद्र यादव (2019 बैच) को नया कलेक्टर, जिला राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।
- लोकेश कुमार (2019 बैच) को सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ बनाया गया है।
अन्य IAS अधिकारियों के नाम सूची में शामिल
सूची में सोनमणि बोरा (1997 बैच), अविनाश चम्पावत (2003 बैच), अंकित आनंद (2026 बैच) और भुवनेश यादव (2006 बैच) के नाम भी शामिल हैं। इनकी नई जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
बड़ा संकेत आने वाले फेरबदल का
नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के साथ ही यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी IAS अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।



