भोपाल। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वक्फ एक्ट को लेकर दिया गया फैसला ऐतिहासिक और सकारात्मक है, इससे वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सालों से कुछ चुनिंदा परिवारों और नेताओं ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर रखा था। इन संपत्तियों का असल उद्देश्य गरीबों, जरूरतमंदों और बच्चों की शिक्षा व भलाई के लिए उपयोग होना था।
सारंग ने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने वक्फ संपत्ति का इस्तेमाल सिर्फ अपने बच्चों की ऐशोआराम की जिंदगी के लिए किया, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने गलत नीयत से दायर की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से आगे चलकर वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जे हटेंगे और जरूरतमंदों को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा।







