10 साल में 3 शादियां, तीनों पत्नियां भी IAS अधिकारी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक आईएएस अधिकारी की निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मामला है अवि प्रसाद का, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में तीन शादियां की हैं। खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां भी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश कैडर में पदस्थ हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अवि प्रसाद पहले कटनी जिले में कलेक्टर रह चुके हैं। उनकी पहली शादी रिजु वाफ़ना से हुई थी, जो वर्तमान में शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

इसके बाद अवि प्रसाद की जिंदगी में आईं मिशा सिंह। दोनों ने विवाह किया, लेकिन यह संबंध भी कुछ वर्षों में समाप्त हो गया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम जिले की कलेक्टर हैं और इससे पहले उमरिया तथा जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

अब हाल ही में, 11 फरवरी 2026 को अवि प्रसाद ने तीसरी शादी अंकिता ढाकरे से की। यह विवाह कूनो नेशनल पार्क में संपन्न हुआ। अंकिता धाकरे वर्तमान में मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं और इससे पहले उज्जैन में जिला पंचायत सीईओ रह चुकी हैं।

लगातार तीन शादियों की वजह से अवि प्रसाद की निजी जिंदगी अब प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment