देशभर में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में मध्यप्रदेश के मुफ़्ती ए आजम डॉ. मौलाना मुसाहिद रज़ा ने मुस्लिम समाज के नाम एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने समाज से ज़रूरी कागज़ात पहले से ही तैयार रखने की अपील की है।
मुख्य विवरण:
डॉ. मौलाना मुसाहिद रज़ा ने अपने पत्र में लिखा कि देश में एनआरसी की प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार बेहद गंभीरता से प्रयासरत है और सीएए तथा एनपीआर जैसे विषयों पर भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन मुद्दों पर हलचल हो चुकी है और अब फिर से सरकार इस दिशा में क़दम बढ़ा रही है।
उन्होंने मुस्लिम समाज को आगाह किया कि सभी लोग अपने ज़रूरी दस्तावेज़ समय रहते तैयार रखें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कागजातों का पूर्ण और व्यवस्थित होना इस प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।
पत्र की विशेष बातें:
मौलाना ने लिखा, “मेरे अज़ीज़ भाइयों! हमारे मुल्क हिंदुस्तान में एनआरसी की पड़ताल बहुत ज़ोरों पर चल रही है… भाजपा हुकूमत बहुत उत्सुकता से ग़ौर-फ़िक्र कर रही है।”
उन्होंने 26 जुलाई 2025 को जुमे के दिन एकजुट होकर दस्तावेज़ों को लेकर मस्जिदों में जानकारी देने की अपील भी की है
उन्होंने नागरिकों से कहा कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, जन्म प्रमाण पत्र जैसे सभी ज़रूरी कागजात एकत्र कर लें।







