नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा: भाजपा नेता केदार कश्यप के भतीजे की दर्दनाक मौत

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। नया रायपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निलेश कश्यप (24) की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 4:30 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निलेश कश्यप किसी कार्य से बाइक से रवाना हुआ था। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment