रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (PCCIT) की नियुक्ति की है, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को भी अलग पहचान मिल गई है।
अब तक छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सर्किल अतिरिक्त प्रभार के तहत संचालित हो रहा था, लेकिन ताज़ा आदेश के बाद इस व्यवस्था को खत्म करते हुए यहां स्वतंत्र नियुक्ति कर दी गई है। इस अहम जिम्मेदारी के लिए मोना मोहंती को PCCIT नियुक्त किया गया है।
इससे पहले सुमित कुमार, जो राजस्थान में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं, जनवरी महीने से इस क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।


नई नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आयकर प्रशासन और अधिक प्रभावी और सुचारु तरीके से काम करेगा। साथ ही टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत होगी।



