रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 7 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
27 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ये नई जिम्मेदारियां अगले आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगी।
विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।







