गिरफ्तारी के बाद भी डर नहीं! पुलिस वैन में हथकड़ी के साथ भी स्टंटबाज ने बना डाला रील

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले युवराज सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से स्टंटबाज़ी और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर रहा था, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।

पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं दिखा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन में हथकड़ी पहने हुए भी उसने रील बनाई और ‘विक्ट्री साइन’ दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा—“आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल।”

इस घटना ने न सिर्फ पुलिस को चौंकाया बल्कि सोशल मीडिया पर बढ़ती ‘रील संस्कृति’ और स्टंटबाज़ी के खतरनाक ट्रेंड पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि युवा गलत दिशा में न जाएं और सड़क सुरक्षा बनी रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment