20 जुलाई 2025 राशिफल: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर बरसेगी खुशियों की बौछार

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ज्योतिष गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 20 जुलाई 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।

चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु मिथुन, सूर्य-बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। सिंह राशि में मंगल-केतु की युति और कुंभ राशि में राहु की स्थिति विशेष प्रभाव डाल रही है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:

मेष: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे और वाणी से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ: आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा और आपकी बातों का असर लोगों पर गहरा होगा। हर दिशा से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन: खर्चों में इजाफा हो सकता है, विशेषकर लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों में। मानसिक तनाव से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा।

कर्क: आय में वृद्धि के योग हैं। यात्रा लाभकारी हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दिन भाग्यशाली रहेगा।

सिंह: न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और तरक्की संभव है। पारिवारिक सहयोग भी प्राप्त होगा।

कन्या: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तुला: दिन सावधानी से बिताएं। चोट या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में स्थिरता रहेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

धनु: शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा।

मकर: छात्रों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा समय है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।

कुंभ: संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। निवेश के लिए भी अनुकूल दिन।

मीन: व्यापार में स्थिरता और लाभ दोनों मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति बेहतर होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment