मेष राशि
आज महीनों बाद आपका भाग्य आपका साथ देता दिखेगा। रुके हुए कामों में सफलता के संकेत हैं, लेकिन लेन-देन में बिना सोच-विचार भरोसा न करें। बिज़नेस में नई दिशा मिलेगी और पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने दोस्त की मदद कर आप मानसिक शांति पाएंगे। खोई हुई वस्तु भी मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी मन को शांति देगी।
वृष राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन आसपास के छुपे विरोधियों पर नज़र रखनी होगी। छोटे-छोटे लाभ भी आज महत्वपूर्ण होंगे। किसी निर्णय पर बाद में पछतावा हो सकता है। यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है, तो आज थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें, परिस्थितियाँ जल्द सुधरेंगी।
मिथुन राशि
विवाहित लोगों के लिए आज का दिन रोमांस और समझदारी से भरा रहेगा। किसी पुराने तनाव का अंत होगा। विदेश में पढ़ाई की सोच रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से बड़ा काम पूरा होगा। संतान से खुशखबरी मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि
रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए आज का दिन उम्मीद लेकर आएगा। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। आप दूसरों के लिए अच्छाई सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। कोई मनोकामना पूरी होकर आज दिन को खास बना देगी।
सिंह राशि
किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से दिन यादगार बनेगा। संतान को नई नौकरी मिल सकती है और उन्हें बाहर जाने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद खत्म होने से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या राशि
ऊर्जा और भाग्य दोनों आज आपके साथ हैं। बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। परिवार में विवाह संबंधी अड़ी रुकावट दूर होगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहयोगी की बात दिल को छू सकती है। माता-पिता का सहयोग भरपूर रहेगी।
तुला राशि
पुरानी समस्याओं से आज राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी फैसले को लेकर मन में ग्लानि रह सकती है। मूड आज हल्का-फुल्का और मस्ती भरा रहेगा। काम को समय पर योजना बनाकर करें, नहीं तो दिक्कतें बढ़ेंगी। पुराना लेन-देन आज निपट सकता है। विद्यार्थी भी सफलता के करीब हैं।
वृश्चिक राशि
घर, जमीन या वाहन खरीदने के शुभ योग हैं। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। विरोधियों से सावधान रहें। बिज़नेस में रुका हुआ काम फिर शुरू होगा और आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ कुछ बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें।
धनु राशि
आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और बॉस का विश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज आपके दिन को खास बनाएगा। परिवारिक मामलों पर चर्चा कर आप समाधान खोज लेंगे।
मकर राशि
रुके हुए कामों की गति आज तेज होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशी होगी। प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। संतान की जिद या व्यवहार आपके लिए आर्थिक चिंता पैदा कर सकता है। किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
कुंभ राशि
आज ऊर्जा और उत्साह दोनों चरम पर हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। पुराना उधार वापस मिल सकता है। बिज़नेस में ट्रैवल प्लान संभव है। संतान से छोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन बात संभल जाएगी।
मीन राशि
दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने का उत्साह रहेगा, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा न करें। काम में आपका नाम तो बनेगा, लेकिन उम्मीद जितना नहीं। किसी दूसरे के विवाद में बोलने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच आपको पहचान दिलाएगी। दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।



