पटना में यूथ कांग्रेस का रोजगार संकल्प मेला बना युवा उम्मीदों का मंच, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित रोजगार संकल्प मेले में युवाओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस आयोजन में युवाओं की भारी भागीदारी ने साफ संकेत दे दिया कि राज्य के युवा बदलाव की ओर देख रहे हैं और उन्हें एक ठोस भविष्य की तलाश है।

बिहार के युवा मेहनती, होशियार और भविष्य के प्रति आशान्वित हैं, लेकिन मौजूदा सरकार की ‘डबल इंजन’ नीति ने उनके सपनों को कुचलने का कार्य किया है। रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे लाखों युवाओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अब चुप नहीं बैठने वाले।

इससे पहले यूथ कांग्रेस ने जयपुर और दिल्ली में भी रोजगार मेले आयोजित किए थे, जहां युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली थी। पटना का यह आयोजन उसी श्रृंखला की एक कड़ी है, जो बेरोजगारी के मुद्दे को राष्ट्रीय मंच पर लाने का प्रयास है।

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा यह पहल बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है, जिसकी व्यापक सराहना की जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment