30 जुलाई 2025 राशिफल: कन्या समेत कई राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, जानें बाकी राशियों का दिन कैसा रहेगा

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

30 जुलाई 2025, बुधवार।
आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत ला रहा है, तो कुछ को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं, जिससे कन्या राशि के जातक आज खास चमकते नजर आएंगे। वहीं शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कई राशियों के लिए स्थिरता का संकेत दे रहे हैं।

आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन:

 मेष (Aries):
विरोधियों पर हावी रहेंगे। ज्ञान और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यों में रुकावटें रहेंगी। स्वास्थ्य में गिरावट संभव। लाल वस्तु साथ रखें।

 वृषभ (Taurus):
भावनात्मक निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मतभेद से बचें। व्यापार ठीक-ठाक। मानसिक शांति जरूरी। लाल वस्तु का दान करें।

 मिथुन (Gemini):
गृह कलह के योग हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत। व्यापार लाभदायक। मां काली को प्रणाम करें।

 कर्क (Cancer):
व्यवसाय में मजबूती आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और संतान पक्ष में सुधार। हरी वस्तु का दान करें।

 सिंह (Leo):
धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक विस्तार संभव। निवेश में सावधानी रखें। व्यापार बेहतर। पीली वस्तु अपने पास रखें।

 कन्या (Virgo):
दिन सितारों जैसा चमकदार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि। स्वास्थ्य बेहतर होगा। प्रेम व व्यापार दोनों में लाभ। लाल वस्तु दान करें।

 तुला (Libra):
खर्च अधिक रहेगा। मानसिक अशांति और सिरदर्द संभव। व्यापार और प्रेम संबंध सामान्य से बेहतर। लाल वस्तु दान करें।

 वृश्चिक (Scorpio):
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के योग। व्यापार लाभकारी। लाल वस्तु साथ रखें।

 धनु (Sagittarius):
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि। पिता का सहयोग मिलेगा। सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता। लाल वस्तु साथ रखें।

 मकर (Capricorn):
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुधार। मां काली को नमन करें।

 कुंभ (Aquarius):
परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी। चोट या दुर्घटना से सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। प्रेम और व्यापार पक्ष बेहतर। लाल वस्तु दान करें।

 मीन (Pisces):
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमियों की मुलाकात संभव। भाग्य और करियर दोनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य व व्यवसाय में सफलता। लाल वस्तु साथ रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment