मेष राशि
आज पारिवारिक एकता बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जीवनसाथी आपकी किसी बात से आहत हो सकते हैं, ऐसे में संवाद से मामला सुलझाएं। धन उधार लेने से फिलहाल बचें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा।
वृष राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। किसी नए कोर्स में एडमिशन का योग बन रहा है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से घर में रौनक रहेगी। नौकरी से जुड़ी अड़चनें किसी परिजन की मदद से दूर हो सकती हैं।
मिथुन राशि
आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता में निखार आएगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भाई-बहनों के साथ बातचीत से सुलझ सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति के संकेत हैं।
सिंह राशि
दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। आय में वृद्धि से मन खुश रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। व्यापार में सुधार होगा और आपकी समझदारी सबको प्रभावित करेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।
कन्या राशि
दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, साथ ही जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें और वाहन सावधानी से चलाएं। संतान किसी बात को लेकर चिंतित रह सकती है। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
तुला राशि
दिन मिला-जुला परिणाम देगा। दिनचर्या सुधारने की कोशिश सफल होगी। कार्यस्थल पर बॉस से मतभेद संभव है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। संतान की सेहत पर ध्यान दें। अजनबी से लेनदेन से बचें। घर आए मेहमानों से खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
काम का दबाव रहेगा, लेकिन हिम्मत न हारें। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में विचार-विमर्श होगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में संवाद से समस्या सुलझेगी।
धनु राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। भविष्य को लेकर गंभीर सोच-विचार करेंगे। माता से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। पिता से जुड़ी कोई बात मन को उदास कर सकती है।
मकर राशि
काम को लेकर नए आइडियाज दिमाग में आएंगे। व्यापार में सुधार और साझेदारी के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। दूर का मित्र मिलने आ सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री मिल सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन में सावधानी जरूरी है। नया प्रयोग सफलता दिला सकता है।
मीन राशि
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। बॉस की ओर से उपहार या सराहना मिल सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी लोन से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। धन-संपत्ति और आय में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों की मदद करने का अवसर मिलेगा।



