राशिफल 23 अगस्त 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, जानें उपाय

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

ग्रहों की स्थिति
23 अगस्त, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति विशेष योग बना रही है। शुक्र और बुध कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

मानसिक तनाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थी जल्दबाजी में नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार सामान्य। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि

गृह कलह के योग हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद में अड़चनें आएंगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन नया व्यापार शुरू करने से बचें। उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि

मुख रोग की आशंका है। निवेश में हानि हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा। व्यापार संतोषजनक। उपाय: बजरंगबली को नमन करें।

सिंह राशि

बेचैनी और तनाव रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

कन्या राशि

खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। सिरदर्द और आंखों की परेशानी संभव है। प्रेम और संतान ठीक। व्यापार मध्यम। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। आर्थिक स्थिति प्रभावित। संतान पक्ष मध्यम। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाएं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं का स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। प्रेम और व्यापार मध्यम। उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु राशि

अपमान का भय रहेगा। यात्रा में कठिनाई होगी। कार्यों में रुकावट आएगी। स्वास्थ्य सामान्य। प्रेम और संतान अच्छे। व्यापार ठीक। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

चोट लगने या विवाद में फंसने की संभावना है। परिस्थितियां प्रतिकूल। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार अच्छा। उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

कुंभ राशि

स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में बाधाएं रहेंगी। प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार भी सामान्य। उपाय: सूर्य देव को जल दें।

मीन राशि

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार में बाधाएं आएंगी पर आप उबर जाएंगे। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment