आज का राशिफल 2 सितंबर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्यार, करियर और सेहत का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सेवा और परोपकार के कामों में बीतेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। घूमने-फिरने की प्लानिंग हो सकती है। ध्यान रखें कि लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। खानपान में लापरवाही से पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा दिन है। कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। किसी पुराने लेन-देन से तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज आपको नौकरी और करियर में लाभ मिलेगा। शत्रु भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन पूरी तरह विश्वास करने से बचें। परिवार में शुभ कार्य होने से माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी संग शॉपिंग या आउटिंग का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। संतान की सेहत सुधरेगी। काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। नए बिजनेस पार्टनरशिप की संभावना है। दिखावे में फंसने से नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी। गुस्से पर काबू रखें, वरना परिवार में विवाद हो सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। जीवनशैली में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। संतान नए वाहन की मांग कर सकती है। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों से सलाह न लें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज धन लाभ के योग हैं। शेयर बाजार और निवेश से फायदा हो सकता है। घर के नवीनीकरण का प्लान बन सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। बिजनेस में लंबे समय की योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। खोई हुई चीज मिलने की संभावना है। मौज-मस्ती और शौक की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आंखों का खास ध्यान रखें। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। खोई वस्तु मिलने की संभावना है। यात्रा में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए शुभ है। धन लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी योजना में निवेश करना लाभकारी रहेगा। कोर्ट केस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment