नेचुरो क्लिनिक में मौत का तांडव: बिना डिग्री के चल रहा था अवैध इलाज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

एक कंपाउंडर झोलाछाप डॉक्टर बनके रायगढ़ के लोगों को मौत बांट रहा है। पिछले रविवार को सोनिया नगर क्षेत्र में स्थित नेचुरो क्लिनिक में डॉक्टर भुवनेश्वर साहू के द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद भोला यादव की मौत हो गई थी।

दरअसल, डॉक्टर भुवनेश्वर साहू के इलाज के बाद हुई यह पहली मौत नहीं है। मोहल्लेवासियों के बताए मुताबिक एक छोटी बच्ची सहित अब तक छह लोग इस झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के बाद अपनी जान गंवा चुके हैं।

बता दें कि अपनी डॉक्टरी की डिग्री छिपा कर, जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से बिना अनुमति लिए डॉक्टर भुवनेश्वर साहू पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से इस क्षेत्र में फर्जी तरीके से इलाज करते हुए सोनिया नगर क्षेत्र में मौत का तांडव मचाते आ रहे हैं। और इनके इस गलत और फर्जी इलाज की वजह से ही अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

कथित झोलाछाप डॉक्टर भुवनेश्वर साहू ने ही एक थोक दवा विक्रेता एजेंसी के सहयोग से यह क्लीनिक शुरू किया और करोड़ों का साम्राज्य बना चुका है। भुवनेश्वर साहू ही इस बड़े डीलर की दवाइयों को अपने बिना अनुमति लिए चलाए जा रहे नेचुरो क्लिनिक में खपाता है।

इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर के साथ दवा विक्रेता को भी बराबर सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि दवा विक्रेता एक गैर-पेशेवर और डिग्रीहीन फर्जी डॉक्टर को सामान्य दवाओं के साथ इंजेक्शंस और कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी उपलब्ध कराता था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment