‘कुर्ता किसने फाड़ा?’ विवाद में घिरे देवेंद्र यादव

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर।NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस की कार्रवाई में उनका कुर्ता फट गया था। हालांकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विधायक खुद अपना कुर्ता फाड़ते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नौटंकी बता रहा है, जबकि कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल की जानी चाहिए।

उधर, इसी प्रदर्शन से जुड़े मामले में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ने विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोप है कि बिना अनुमति कलेक्ट्रेट घेराव किया गया और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर सुरक्षा व्यवस्था में बाधा पहुंचाई गई।

अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कुर्ता आखिर कैसे फटा? क्या यह पुलिस कार्रवाई का नतीजा था या फिर वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है? फिलहाल वीडियो को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है और सभी की नजर आगे होने वाली जांच पर टिकी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment