धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया।

बताया जा रहा है कि प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री के कामकाज के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, “आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मुझ पर भरोसा जताने और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभारी हूं।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment