सरकार ने बदली SC आयोग की टीम, अध्यक्ष से सदस्यों तक जानिए पूरी लिस्ट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां की हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रामलाल चौहान को आयोग का अध्यक्ष और वेदराम मनहरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार नई टीम में अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व दिया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य अपने पद पर राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त बने रहेंगे।

नई नियुक्तियों के साथ अब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सदस्यों की नई टीम काम करेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment