भड़काऊ बयान विवाद में अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने के बाहर सुरक्षा कड़ी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में भड़काऊ बयानबाजी से जुड़े बहुचर्चित मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने आखिरकार शुक्रवार को देवेंद्र नगर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। समाज विशेष को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और तनाव फैलाने वाले बयान के आरोप में उनके खिलाफ देवेंद्र नगर व कोतवाली थानों में अलग-अलग केस दर्ज थे।

पुलिस ने उनकी तलाश में 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। सुबह से ही थाने के बाहर माहौल गंभीर था और सुरक्षा का महा-बंदोबस्त किया गया था।

थाने में टेंशन हाई — भारी पुलिस बल तैनात

संभावित विरोध और किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए। पूरे इलाके में पुलिस की मूवमेंट साफ दिखाई दे रही थी।

इसी दौरान अमित बघेल अपने वकीलों के साथ थाने पहुंचे और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सरेंडर किया।

पुलिस ने दर्ज किया बयान, आगे की पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बघेल के बयान से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, जिसके चलते उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सरेंडर के बाद अब पुलिस उनसे विस्तृत पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उच्च अधिकारी भी मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कहा है कि—
“पूरे प्रकरण में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment