भाजपा का 1000 दिनों का रोडमैप तैयार, सीएम बोले- मोदी के विजन के अनुरूप बदलेगा छत्तीसगढ़

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठनात्मक कार्यशाला में रविवार को नई टीम को आगामी लक्ष्यों के लिए तैयार किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा ने अगले 1000 दिनों का रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया है, जिसके आधार पर 2028 विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और सपनों के अनुरूप है, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय होगी।

सशक्त कार्ययोजना पर जोर
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन वर्षों के लिए मजबूत कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है।

छत्तीसगढ़ को सराहना
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े वैश्विक नेता हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में छत्तीसगढ़ की भूमिका बेहतरीन रही है और सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया गया है।

विपक्ष पर निशाना
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने विपक्ष को झूठ फैलाने वाली एजेंसी करार दिया और कहा कि नई मीडिया टीम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और गलत सूचनाओं का जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जनता से सीधा संवाद जरूरी
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वहीं संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment