बच्चों को अखबार पर परोसा मिड-डे मील, मुख्यमंत्री का फूटा गुस्सा!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीर वाले पुराने अखबारों पर बच्चों को मिड डे मील परोसा गया। घटना सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सह प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं, जिस स्व-सहायता समूह (Self Help Group) को मिड डे मील वितरण का ठेका दिया गया था, उसे भी सूची से हटा दिया गया है।

अब खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद मामले का संज्ञान लिया है और श्योपुर जिले में मिड डे मील व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि बच्चों के भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment