सीएम डॉ. मोहन यादव का राजस्थान–छत्तीसगढ़ दौरा

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय व्यस्त दौरे पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ जाएंगे। उनका यह दौरा निवेश को बढ़ावा देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुबह 9:05 बजे भोपाल से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे उदयपुर से भीलवाड़ा पहुंचेंगे। भीलवाड़ा में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया है, जिसमें सीएम उद्योगपतियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को लेकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री उदयपुर से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सागर जिले की रेहली के लिए रवाना होंगे। रेहली में आयोजित 218वें ‘रहस मेला’ में वे शामिल होंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

शाम 5:45 बजे सीएम सागर से वापस जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के समीप जौरा मॉल के पास आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।

दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रात 8:50 बजे भोपाल लौटेंगे।

यह दौरा एक ओर जहां औद्योगिक निवेश को गति देने की कोशिश है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के ज़मीनी क्रियान्वयन पर भी सरकार की सक्रियता को दर्शाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment