राशिफल 11 फरवरी: जानिए 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगी तरक्की और किसे बरतनी होगी सावधानी

Madhya Bharat Desk
6 Min Read

 मेष राशि (Aries)

आज आपकी मेहनत और लगन का असर साफ तौर पर दिखेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित रहेंगे और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा संभव है। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी लेन-देन में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान करा सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर तक सीमित रखें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। अनावश्यक घूमने-फिरने से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।


 वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत दे रहा है। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में नई योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा और फोकस बढ़ाना जरूरी रहेगा।


 मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा पूरा करने का समय आ गया है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, ऐसे में पुराने गिले-शिकवे कुरेदने से बचें। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अपनी निजी या जरूरी जानकारी आसपास के लोगों से साझा करने से बचें। कोई कानूनी मामला मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।


 कर्क राशि (Cancer)

आज आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से कहासुनी होने की आशंका है। पिता की कोई बात आपको खटक सकती है, लेकिन आप चुप रहना ही बेहतर समझेंगे। भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। बिना सोचे-समझे किया गया लेन-देन परेशानी का कारण बन सकता है।


 सिंह राशि (Leo)

आज का दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। हालांकि अतीत में लिया गया कोई फैसला आज परेशानी खड़ी कर सकता है। छात्रों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जहां नए लोगों से संपर्क बनेगा। पहले दिया गया उधार धन वापस मिलने की भी संभावना है।


 कन्या राशि (Virgo)

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज आपको फायदा हो सकता है। बिजनेस से संबंधित किसी अहम डील पर निर्णय लेने का दिन है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाएं, दूसरों पर न टालें।


 तुला राशि (Libra)

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मनपसंद काम मिलने से संतुष्टि मिलेगी। भाई-बहन आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। वाहन में खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें।


 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका मूड अच्छा रहेगा और आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़े किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। उनसे बातचीत करते समय समझदारी दिखाएं। शेयर बाजार में बिना विशेषज्ञ सलाह के निवेश करने से बचें। बिजनेस में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलने की संभावना है।


 धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आसपास के लोगों को पहचान कर भरोसा करें। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचें।


 मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बिताने वाला रहेगा। किसी से किया गया वादा समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। मन में ईर्ष्या या नकारात्मक भावना न रखें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा कराने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।


 कुंभ राशि (Aquarius)

आज उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है। मां की सेहत पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण भाइयों से चर्चा जरूरी होगी। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।


 मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सकारात्मक सोच का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। नई नौकरी का अवसर भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा होगा। किसी योजना में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment